फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Goga Jahrvir Fair launched

गोगा जाहरवीर मेले का शुभारंभ

Tue, 08 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 08 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
गजरौलाशिव। गांव गजरौला शिव में गोगा जाहरवीर मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। मंदिर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन


मंदिर में आसपास के कई गांवों के लोगों के साथ-साथ मुस्लिम भी आस्था रखते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं। मंदिर के बाहर सुबह ध्वज स्थापित किया गया। नवदंपतियों व नवजात बच्चों का मंदिर में कुंडारा लगाया गया और लाल रंग की झंडी चढ़ाई। इस दौरान मंदिर के पास मेला भी आयोजित हुआ।


मेले में खिलौनों के साथ साथ चाट पकौड़ी की दुकानें सजी रहीं। माना जाता है मंदिर में मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। गांव के बुध सिंह व महेश चंद बताते हैं कि यह सच्चे देवता का मंदिर है। आयोजन में ग्राम प्रधान मोहम्मद साजिद का योगदान रहा। वहीं गोगा जाहरवीर मंदिर स्वाहेड़ी में भी मेला आयोजित हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed