{"_id":"638cdb45063a092bd917842a","slug":"give-knowledge-to-the-students-in-addition-to-the-subject-bijnor-news-mrt6163797173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छात्रों को विषय के अतिरिक्त भी दें ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छात्रों को विषय के अतिरिक्त भी दें ज्ञान
विज्ञापन
छात्रों को विषय के अतिरिक्त भी दें ज्ञान
बिजनौर। सीबीएसई देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करने का प्रयास करें। छात्रों को विषय के अतिरिक्त भी ज्ञान दें। वीरगाथा जैसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।
उन्होंने बिजनौर स्कूल सहोदय कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में वीएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। डॉ. रणवीर सिंह ने प्रदर्शनी में छात्रों से वार्ता की और उनसे पूछा कि आप क्या बनना चाहते हैं, आपका क्या लक्ष्य है, कितनी देर पढ़ते हैं, देश के लिए क्या करना चाहते हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया का पूर्ण रूप से त्याग करने को कहा। अंत में उन्होंने सहोदय तथा अध्यक्ष विनय चौधरी को कार्यक्रम की बधाई दी। मेरठ सहोदय के अध्यक्ष राहुल केसरवानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिजनौर स्कूल सहोदय के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वीएसडी स्कूल की उप प्रधानाचार्या अंजुम इरफाना, सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर सीमा विश्वास, सुचित्रा मालवीय, इंद्रपाल सिंह, रुचि शर्मा, डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर डीएस नेग, रश्मि रेखा, प्रणय मनु आदि उपस्थित रहे।