{"_id":"62ae29d8a4cca25cb07971ce","slug":"give-eight-thousand-rupees-then-there-will-be-normal-delivery-bijnor-news-mrt593445243","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार दो, तब होगी नॉर्मल डिलीवरी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार दो, तब होगी नॉर्मल डिलीवरी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एएनएम और स्टॉफ नर्स सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए आठ हजार रुपये की मांग कर रही है। पैसे न देने पर गर्भवती महिला को ओर कहीं दूसरी जगह ले जाने की बात भी वीडियो में साफ सुनाई दे रही है। अहम बात ये है कि सीएमओ इस पूरे मामले से अभी तक अनभिज्ञता जता रहे हैं।
वायरल वीडियो बिजनौर की बताई जा रही है। जिसमें साफ सुनाई दे रहा है कि डिलीवरी करने के लिए मरीज से पैसों की मांग की जा रही है। वीडियो में सरकारी अस्पताल की कर्मचारी कह रही है कि बाहर कोई नॉर्मल डिलीवरी नहीं करेगा। यहां अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी कराने के लिए पैसे देने होंगे। उधर आशा ने कहा कि पांच हजार में काम नहीं चलेगा क्या, थोड़ी ऊंच-नीच कर लो? तो अस्पताल की स्टॉफ ने कहा किसी भी कीमत में आठ हजार रुपये से कम नहीं लिया जाएगा। बाहर आपरेशन कराने पर 15 हजार रुपये खर्च होंगे, जबकि यहां नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। इसके बाद अस्पताल की स्टॉफ ने कहा कि मरीज से कह दो वह डिलीवरी करने को मना कर रही हैं। बाहर ले जाओ, यहां डिलीवरी नहीं होगी, कभी बाद में कोई दिक्कत परेशानी हो।
अधिकारी बन रहे अनजान
सरकारी अस्पताल की महिला कर्मचारियों का यह वीडियो क्षेत्र में खुलकर वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कई चिकित्सकों और कर्मचारियों तक भी यह वीडियो पहुंच चुका है। लेकिन सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल इससे अभी भी अनजान हैं। सीएमओ ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई वीडियो वायरल हो रहा है तो इसके बारे में पता किया जायेगा। लेकिन वीडियो की जांच और उस पर कार्रवाई की बाबत उन्होंने कुछ नहीं कहा।