फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Give 15 lakhs, otherwise it will be like Tanjil murder case

Bijnor News: 15 लाख दो, नहीं तो तंजील हत्याकांड जैसा हाल होगा

Tue, 29 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Give 15 lakhs, otherwise it will be like Tanjil murder case
रीतू रानी एसडीएम धामपुर
धामपुर (बिजनौर)। एसडीएम धामपुर रीतू रानी को जान से मारने की धमकी मिली है। न देने पर एनआईए अफसर तंजील जैसे हाल करने की चेतावनी दी है। सरकारी फोन नंबर पर मेसेज भेजकर 15 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसडीएम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 2:50 बजे उनके सीयूजी नंबर पर धमकी भरे कई मेसेज आए। मेसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए तंजील अहमद हत्याकांड जिक्र कर 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग भी की गई। मोबाइल पर उन्हें कई खाता संख्या, बार कोड भेजकर रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। इस धमकी के बाद तहसील प्रशासन में अफरातफरी मची है। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन





साल 2016 में कर दी गई थी तंजील अहमद की हत्या

उपजिलाधिकारी रीतू रानी को मिले धमकी भरे मेसेज में तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र किया गया है। बता दें कि अप्रैल 2016 में सहसपुर निवासी एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना पर सहसपुर में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में सहसपुर निवासी मुनीर और उसके साथी रैय्यान को फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में मुख्य आरोपी शार्प शूटर मुनीर की जेल में सजा काटने के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन अब उपजिलाधिकारी को फोन पर मिली धमकी के बाद एक बार फिर तंजील अहमद का नाम चर्चाओं में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीडन का नंबर, सॉफ्टवेयर से चेंज करने की आशंका
एसडीएम को जिस नंबर से धमकी भरे मेसेज मिले हैं, वह नंबर स्वीडन का है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने के मामले को सॉफ्टवेयर से बदलने की आशंका जताई जा रही है। उधर, इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
मेरे मोबाइल फोन पर यह धमकी भरे मेसेज आए थे। क्यूआरकोड पर पैसे डालने की धमकी दी गई थी। पुलिस को इसकी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
--रीतू रानी, एसडीएम धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed