फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls will get admission in GIC till August 5

Bijnor News: जीआईसी में बालिकाओं को पांच अगस्त तक मिलेगा प्रवेश

Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Girls will get admission in GIC till August 5
नजीबाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में अब कक्षा छह से 12 तक सह शिक्षा के अंतर्गत बालिकाएं पढ़ सकेंगी। शासन से बालिकाओं के प्रवेश को अनुमति मिलने के साथ प्रवेश प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से आरंभ की गई है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में बालक-बालिकाओं के लिए सह शिक्षा व्यवस्था को एक दशक से प्रयास किए जा रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बालक-बालिकाओं की एक साथ शिक्षा की शासन से अनुमति की जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी के सह-शिक्षा से संबंधित अनुमति पत्र के हवाले से जिला विद्यालय निरीक्षक ने जीआईसी नजीबाबाद को तत्काल बालिकाओं के प्रवेश शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बालिकाओं को सह शिक्षा के अंतर्गत प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावकों को पांच अगस्त तक कक्षा छह से 12 तक प्रवेश दिलाने की सलाह दी है। हाल ही में नगर पंचायत साहनपुर में राजकीय बालिका कन्या विद्यालय की स्थापना की गई थी। साहनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में नौ से 12 तक बालिकाएं अध्ययनरत हैं।

ऐसे अभिभावक जो राजकीय इंटर कॉलेज में बालिकाओं को शिक्षा दिलाना चाहते हैं और साहनपुर कॉलेज उन्हें दूर पड़ रहा है उन अभिभावकों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू की गई सह शिक्षा व्यवस्था फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed