फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls show stunts in martial arts with yoga

योग के साथ मार्शल आर्ट में बालिकाओं ने दिखाए स्टंट

Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girls show stunts in martial arts with yoga
योग के साथ मार्शल आर्ट में बालिकाओं ने दिखाए स्टंट
विज्ञापन

बिजनौर। आरोग्य भारती मार्शल आर्ट एवं अनंत योगी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र साकेत कालोनी बिजनौर में ग्राम पुट्ठा एवं ग्राम आगरा की बालिका ने विभिन्न प्रकार के योगासन कराकर लोगों को दैनिक योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कई बालिकाओं ने मार्शल आर्ट के स्टंट दिखाकर बालिकाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
रविवार को देवलोक कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित योग शिविर के दौरान सृष्टि आर्य, छवि आर्य, सोनी विश्वकर्मा, काजल कश्यप, स्वाति ठाकुर, वैष्णवी आदि बालिकाओं ने आत्मरक्षा और आत्मनिर्भर के साथ-साथ योगासन सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि किए। इंटरनेशनल नैचुरोपैथी के जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार छवि आर्य अनेक गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रही हैं। यह मार्शल आर्ट आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ट्रेनिंग ग्रामीण एवं गरीब बालिकाओं को देने का गांव-गांव प्रयास किया जा रहा है। इन बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोच आशु शर्मा गांव-गांव जाकर इनको प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन बालिकाओं के साथ अभी 20 से अधिक बच्चे रावली आश्रम पर भी अनुशासन संस्कार एवं योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये बच्चियां गांव-गांव जाकर पौधरोपण भी करेंगी और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राणा ने बताया कि इन बालिकाओं के योगासन और प्राकृतिक चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष वैद्य अजय गर्ग, इंटरनेशनल नैचुरोपैथी के जिलाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह, प्रांतीय सदस्य राम सिंह, देवेंद्र सिंह, सोमदत्त, ओमप्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed