फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girls should be cautious while using social media.

Bijnor News: सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए सतर्कता बरतें छात्राएं

Wed, 25 Feb 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Girls should be cautious while using social media.
अफजलगढ़/रेहड़। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की छात्राओं के थाना भ्रमण के दौरान मंगलवार को थाना प्रभारी ने छात्राओं को सोशल मीडिया के उपयोग पर सतर्कता बरतने, अनजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली के विषय में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भगतावाला स्थित लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की छात्राओं को दोस्त पुलिस कार्यक्रम के अंतर्गत थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि छात्राएं सोशल मीडिया पर अपना फोटो शेयर न करें। उन्होंने छात्राओं को साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति प्रभारी आरक्षी पूजा रानी ने कहा कि यदि छात्राओं को स्कूल जाने-आने में शरारती युवकों द्वारा परेशान किया जाता है तो तत्काल पुलिस और परिवार के सदस्यों को बताएं। छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनसे आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर कॉल कर मदद प्राप्त करने को कहा गया। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली को समझा। थाना प्रभारी और मिशन शक्ति प्रभारी ने छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई। इसके अलावा छात्राओं ने थाने में महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, कार्यालय, हवालात आदि का भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रा अंशिका, माही, हिमांशी, शालू, सारिका, सोनाक्षी, खुशी, कहकशा, आयुषी, एकता, चारुल, दीपिका, साक्षी व रुचि के अलावा प्रधानाचार्या विनय कुमार, शिक्षक दिनेश कुमार, कविता देवी, एसआई बलबीर सिंह, भीम सिंह, धर्मेंद्र कुमार शर्मा तथा महिला आरक्षी पूजा रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed