{"_id":"57d059d04f1c1b2556319131","slug":"girls-death-from-fever-in-jikriwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिक्रीवाला में बुखार से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिक्रीवाला में बुखार से युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव जिक्रीवाला में बुखार की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। गांव में फैले बुखार से ग्रामीण दहशत में है। उधर, गांव तीबड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कैंप लगाकर पीड़ितों का उपचार किया गया।
गांव जिक्रीवाला के यासीन ने बताया कि उनकी पुत्री शाहीना को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। शाहीन का उपचार मुरादाबाद के अस्पताल में कराया जा रहा था, जिसकी मंगलवार को मौत हो गई।
युवती की मौत से घर में कोहराम मच गया। यासीन ने बताया कि उसे अफसोस है कि वह बेटी को बचा नहीं सके। इतना ही नहीं 20 दिन पूर्व गांव के ही हरपाल की 20 वर्षीय पुत्री कामनी की भी बुखार के चलते मौत हो चुकी है। बुखार के कारण गांव में दहशत का आलम है। गांव के पूरण सिंह, अनिल, जमशेद, खालिद, हाजी हनीफ, अशोक, लवकुश, नरेंद्र, महेंद्र, राजपाल आदि ने कहा कि गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने गांव में मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव की मांग की है।