{"_id":"5e2898f38ebc3e4b5d67446a","slug":"girls-birth-anniversary-program-to-be-held-in-the-district-bijnor-news-mrt4652487150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में होंगे कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में होंगे कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम
विज्ञापन

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को है। जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम होंगे। इनमें नवजात बेटियों और उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। जिले में कन्या जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाने की तैयारी है। समारोह 24 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेंगे। इस दौरान गंगा किनारे की 21 ग्राम पंचायतों पर विशेष फोकस होगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार 24 जनवरी को जिला अस्पताल में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय जन्म लेने वाली बेटियों तथा उनकी माताओं को सम्मानित करेंगे। जिले की सभी सीएचसी तथा पीएचसी पर भी इसी प्रकार के समान समारोह होंगे। इस मौके पर बेटियों को किट दी जाएंगी। किट में नवजात बेटी की दैनिक जरूरत से जुड़ा सामान होगा। बताया कि कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम 31 जनवरी तक चलेंगे। अलग-अलग दिन के कार्यक्रम तय हैं। अभियान के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर सामूहिक शपथ दिलाई जाएंगी। बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। ग्राम पंचायतों की खुली बैठको में चर्चा होंगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। गंगा यात्रा के साथ जुड़ने से अभियान का महत्व बढ़ गया है। डीएम विशेष दिलचस्पी ले रहे हैं। इसलिए गंगा यात्रा का विशेष एजेंडा तय है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को जन्मी बेटियों तथा उनकी माताओं का सार्वजनिक अभिनंदन होगा। 21 ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर जाकर अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। बताया सीडीओ केपी के निर्देशन में योजना तैयार हो गई है।