फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Girls are undervalued'

‘बेटियों को कमतर आंकना है नासमझी’

Sat, 15 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Girls are undervalued'
नजीबाबाद। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में जिला बिजनौर में बेटियों की संख्या में वृद्धि पर बिजनौर की बेटियां कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली बेटियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं सखी वेलफेयर सोसायटी की ओर से एनआईआईटी नजीबाबाद परिसर में बिजनौर की बेटियां सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पांडेय ने बिजनौर में केंद्र सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन को सफल बनाने के लिए जनपदवासियों, स्वयंसेवियों और मिशन के प्रति समर्पित लोगों का आभार व्यक्त किया। कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई हैं। बेटियों को कमतर आंकना नासमझी है।
विज्ञापन

सखी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. राखी अग्रवाल के निर्देशन और संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली जनपद बिजनौर की बेटियों को सम्मानित किया गया। सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम संगीता, एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में अल्हैपुर की ग्राम प्रधान प्रभा रानी, तैमूरपुर की ग्राम प्रधान संजू रानी, शाहजहांपुर जसरथ की प्रधान ऊषा देवी, कमालपुर खाईखेड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजला परवीन, तेलीपाड़ा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रतना रावत, हरजीत चांडक की आंगनबाड़ी लता शर्मा को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त एनआरएलएम धनौरा की लक्ष्मी, फजलपुर की फातमा, भागूवाला की वंदना को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एनआईआईटी, रमा जैन कन्या महाविद्यालय, आर्ष कन्या विद्यापीठ, राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
बिजनौर की बेटियां समारोह में खिलाड़ी बेटियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें खो-खो वंशिका कटारिया, हॉकी में संध्यापाल और सलौनी शामिल हैं।
डॉ. संदीप अग्रवाल, बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता ने कन्या भ्रूण हत्या और बाल अपराध संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए इस दिशा में आ रहे सामाजिक बदलाव पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में बिजनौर की बेटियां अभियान के अंतर्गत बेटियों को पढ़ाने, नारी सशक्तिकरण के प्रति समाज की जागरूकता पर शपथ दिलाई गई।

-------------------------
इन्हें भी किया गया सम्मानित
नजीबाबाद। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा महिला सशक्तिकरण मिशन को साकार बनाने के लिए सखी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. राखी अग्रवाल, लॉयनेस क्लब की अध्यक्ष नोना सिंह, लायंस क्लब की अध्यक्ष संदीप सिंघल, बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed