फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Girls achieve the goal by studying with hard work'

‘मेहनत के साथ पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करें छात्राएं’

Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Girls achieve the goal by studying with hard work'
धामपुर के गांव मंधौरा के कंपोजिट स्कूल में दुर्गा अष्टमी के मौके पर छात्राओं का तिलक कर उपहार भें - फोटो : DHAMPUR
‘मेहनत के साथ पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करें छात्राएं’
विज्ञापन

धामपुर। सीओ इंदू सिद्धार्थ ने बालिकाओं से मेहनत के साथ पढ़ाई कर कामयाब व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि उन्हें किसी से घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई स्कूल में आते-जाते उनसे किसी प्रकार की शरारत करता है तो पुलिस को अवगत कराएं। ऐेसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दुर्गा अष्टमी के मौके पर सीओ ने स्कूल की 101 छात्राओं का तिलक कर उन्हें उपहार भेंट किए।

गांव मंधौरा के कंपोजिट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत संपन्न हुए कार्यक्रम में सीओ ने छात्राओं को सरकार की ओर से नारी सुरक्षा के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश की पूरी सरकार खड़ी है। वे मन लगा कर लक्ष्य की प्राप्ति करें। यदि उन्हें कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत स्कूल की शिक्षिकाओं से करें। महिला पुलिस चौकी प्रभारी मुन्नी राठी ने भी छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक निर्देश कुमारी, सरिता रानी, अंजू रानी, गीता रानी, मीनाक्षी रानी, विकास, गरिमा सिंह, सविता रानी, रीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed