{"_id":"61004a748ebc3e3bfe1bf93b","slug":"girlfriend-forcibly-took-the-groom-from-the-police-station-to-delhi-bijnor-news-mrt5493176187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को थाने से जबरन दिल्ली ले गई प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को थाने से जबरन दिल्ली ले गई प्रेमिका
विज्ञापन
बिजनौर : मंडावर थाने में दिल्ली से आई युवती से बात करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
दूल्हे को थाने से जबरन दिल्ली ले गई प्रेमिका
मंडावर (बिजनौर)। प्रेमी के निकाह का पता चलने पर युवती दिल्ली से मंडावर थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस दूल्हे को घर से उठा लाई। युवती के गैर धर्म का पता चलने पर हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंच गए और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने किसी की नहीं सुनी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई और जबरन प्रेमी को अपने साथ दिल्ली ले गई। युवती की जिद के आगे हिंदू संगठन और युवक के परिजन भी कुछ नहीं कर सके।
सोमवार को दिल्ली निवासी एक युवती थाने पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंडावर के मोहल्ला मंगतबाजार निवासी मोहम्मद अजमल दिल्ली में नाई का काम करता है। उसके अजमल से प्रेम संबंध हो गए। एक साल से वे रिलेशनशिप में रह रहे थे। उसे पता चला कि सोमवार को अजमल निकाह कर रहा है। वह मंडावर पहुंच गई। युवती की तहरीर पर पुलिस दूल्हा बने अजमल को थाने ले आई। युवती उससे शादी की जिद पर अड़ गई और हंगामा किया। मामले का पता चलने पर हिंदू संगठन के सदस्य भी थाने पहुंच गए। उन्होंने अजमल के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कहते हुए युवती से उसे छोड़ने को कहा पर युवती ने किसी की नहीं सुनी।
अजमल के परिजनों ने भी उसे बहुत समझाने की कोशिश की पर वह नहीं मानी। हारकर सभी युवती के आगे झुकने को मजबूर हो गए। युवती अजमल को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर दिल्ली ले गई। उसने बताया कि वह अजमल से यहां नहीं बल्कि दिल्ली में शादी करेगी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अजमल के परिजन इस हादसे से हैरत में हैं।

बिजनौर : मंडावर से अपनी साथ गाड़ी में युवक को बैठाकर ले जाती युवती।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन