फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Murder Case: Girl found unconscious in the field died during treatment

शराब बनी मर्डर की वजह: दिव्यांग रियासत की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जानें- BBA-BSC के छात्रों ने क्यों मारा?

Mon, 04 Sep 2023 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

Bijnor Murder Case : दिव्यांग रियासत की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में पता चला कि शराब पहले लेने के विवाद में रियासत की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Bijnor Murder Case: Girl found unconscious in the field died during treatment
बिजनौर दिव्यांग रियासत हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर में पुलिस ने दिव्यांग रियासत की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने ठेके पर शराब पहले लेने को लेकर हुए विवाद में यह हत्या की थी। दो आरोपी स्योहारा के एक कॉलेज से बीबीए और बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि एक अन्य टाइल्स लगाने का काम करता है।

विज्ञापन


कोतवाल अनुज कुमार तोमर के मुताबिक, एक सितंबर को नंगला भज्जा वाला मार्ग पर रियासत का शव पड़ा मिला था। रियासत धामपुर चीनी मिल में मजदूरी करता था। इस मामले में ऋतिक पुत्र सुनील कुमार चौहान, विशाल पुत्र आनंद दिवाकर निवासीगण ग्राम नौरंगाबाद और अनमोल वर्मा पुत्र पंकज वर्मा निवासी मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी धामपुर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे तीनों एक सितंबर 2023 को शाम को शीला टाॅकीज के पास ठेके से शराब ले रहे थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण शराब को पहले लेने को लेकर उनकी दिव्यांग रियासत से कहासुनी हो गई थी।

इसी का बदला लेने के लिए जब रियासत शराब पीकर साइकिल से अपने गांव मिलक पूरनपुर जा रहा था तो उन्होंने उसे नंगला भज्जा वाला मार्ग के तिराहे पर रोक लिया। विशाल ने बेल्ट से मारपीट की। ऋतिक और अनमोल ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। मौत हो जाने के बाद रियासत के शव को खींचकर सड़क किनारे लगा दिया। उसकी साइकिल, मोबाइल को झाड़ियों में छुपा कर भाग गए। पुलिस ने मृतक की साइकिल, मोबाइल फोन, लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी, नकली पिस्तौल, हत्या की घटना में प्रयुक्त पत्थर, बेल्ट को बरामद किया है।

विज्ञापन

हत्या के बाद चीनी मिल कर्मी से की लूट
आरोपियों के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद वे अपने घर गए और खून में कपड़े आदि को बदल कर फिर स्कूटी लेकर आरएसएम तिराहे से पहले शिव शक्ति रेस्टोरेंट के पास पहुंचे। इस दौरान बाइक सवार चीनी मिल कर्मी गांव सुहागपुर निवासी हेमंत कुमार पुत्र लाल सिंह को नकली पिस्टल दिखा रोक लिया और उससे मोबाइल, 200 रुपये की नकदी लूट ली।

युवतियों से भी की मारपीट करने का आरोप
कोतवाल ने बताया कि एक अन्य मामले में आरोपियों ने मुरादाबाद रोड पर ई-रिक्शा से जा रही युवतियों के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट थाने में कायम है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट

आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार रितिक चौहान, अनमोल वर्मा पर तीन-तीन और विशाल पर दो आपराधिक केस अदालत में पहले से ही विचाराधीन है। अनमोल वर्मा के पिता पंकज वर्मा भी पिछले तीन साल से जेल में है।

यह भी पढ़ें: UP: आज रात 12 बजे से मेरठ में हो जाएंगे 33 थाने, नया थाना बना लोहियानगर, अंतर्गत आएंगे ये इलाके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed