फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl dies in car collision, girl serious

कार की टक्कर से युवती की मौत, बालिका गंभीर

Sun, 02 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in car collision, girl serious
कार की टक्कर से युवती की मौत, बालिका गंभीर
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली थाने के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गुस्साए लोगों से बचने के लिए कार चालक ने थाने में घुसकर जान बचाई।
मंडावली थाने के पीछे रह रहे मजदूर पेशा विशंभर की 24 वर्षीय पुत्री आरती अपनी सात वर्षीय भतीजी आयुषी पुत्री नंदराम के साथ चक्की पर गेहूं पिसवाने जा रही थी। हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर युवती और बालिका को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से आरती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसकी भतीजी आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक ने थाने में घुसकर भीड़ से अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया जबकि गंभीर रूप से घायल आयुषी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed