फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Girl dies after falling from roof

करंट से पांच वर्षीय मासूम की मौत

Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling from roof
करंट से पांच वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन

नगीना। घर के आंगन में खेल रहे पांच वर्षीय मासूम के ऊपर गिरे बिजली के तार से करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी उस्मान उर्फ भूरे का पांच वर्षीय पुत्र अफजल रविवार दोपहर अपने घर के आंगन में खेलते समय पतंग के मांझे में बजरी बांधकर ऊपर उछाल रहा था। तभी घर के आंगन में ऊपर लटक रहे बिजली के तार पर जब मांझा टकराया तो तार मासूम बालक के ऊपर आ गिरा। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे गंभीर अवस्था में निजी चिकित्सक के यहां इलाज ले गए जहां डॉक्टरों ने अफजल को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक के पिता उस्मान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed