फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ghritachi did Lala Radheshyam Academy top

घृताची ने किया लाला राधेश्याम अकादमी टॉप

Thu, 16 Jul 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ghritachi did Lala Radheshyam Academy top
नगीना के लाला राधेश्याम अकादमी की टॉपर घृताची गुप्ता को मिठाई खिलाते परिजन, स्कूल प्रबंधक व प्रध? - फोटो : BIJNOR
घृताची ने किया लाला राधेश्याम अकादमी टॉप
विज्ञापन

नगीना। लाला राधेश्याम अकादमी का सीबीएसई के हाईस्कूल का रिजल्ट शानदार रहा।
अकादमी प्रबंधक संजीव अग्रवाल व प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में घृताची गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया है। जबकि प्रियांशी कपूर ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा मोहक मित्तल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्कूल से 102 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें सभी विद्यार्थी अच्छे नंबरों से सफल हुए। उन्होंने बताया कि अकादमी के आठ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं।
आईएएस बनना चाहती है घृताची गुप्ता
हाईस्कूल परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लाला राधेश्याम अकादमी को टॉप करने वाली छात्रा घृताची गुप्ता आईएएस बन कर देश की सेवा करना चाहती है।
बढ़ापुर निवासी दवाई विक्रेता शुभांकर गुप्ता की होनहार पुत्री घृताची गुप्ता स्कूल की पढ़ाई के अलावा चार-पांच घंटे नियमित घर पर भी पढ़ाई करती रही है। बैडमिंटन खेलने की शौकीन घृताची सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी समय नहीं देती है। उसका कहना है कि गणित विषय उसे सबसे अच्छा लगता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता शुभांकर गुप्ता तथा माता रेशू गुप्ता के अलावा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया है। उसने अंग्रेजी में 97, हिंदी में पूरे 100, गणित में 100, विज्ञान में 98 तथा सामाजिक विषय में 99 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

गोयल पब्लिक स्कूल
नगीना। गोयल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। स्कूल प्रबंधक राज कमल गोयल व प्रधानाचार्य मालिनी त्यागी ने बताया की छात्र मोहम्मद अमान अंसारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। जबकि मानसी राजपूत ने 94. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व अतुफा मरयम ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed