{"_id":"578bcf894f1c1b8845c4b6a1","slug":"get-well-to-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को बरामद करो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को बरामद करो
अमर उजाला बिजनौर
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की बरामदगी को लेकर थाने पहुंचे पुलिस से उलझते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चार दिन से लापता बच्चे की बरामदगी के लिए परिजन व ग्रामीण रविवार को कोतवाल से मिले और शीघ्र सकुशल बरामद करने की मांग की।
गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार का पुत्र वासु एएन इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा छह का छात्र है।
बृहस्पतिवार को वह स्कूल से ई-रिक्शा से घर आ रहा था। रिक्शा चालक के मुताबित एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के पास से वासु को बाइक पर बैठाकर ले गया। वह व्यक्ति अपने को वासु का मामा बता रहा था। चार दिन बाद भी लापता छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर रविवार को परिजन ने ग्रामीणों के साथ कोतवाल से
वार्ता की और जल्द ही वासु की सकुशल बरामदगी करने की मांग की है।
उधर, कोतवाल ने कहा कि बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। सुनील कुमार, अर्पित खन्ना, विशाल ठाकुर, प्रधान आदि मौजूद रहे।