फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get the outstanding sugarcane price payment done soon

जल्द कराएं बकाया गन्ना मूल्य भुगतान

Wed, 21 Sep 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Get the outstanding sugarcane price payment done soon
बिजनौर। बिलाई सहित अन्य चीनी मिलों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान नेता मंगलवार को डीसीओ से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में चीनी मिलें चलवाने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अनेक किसान डीसीओ पीएन सिंह से मिले। किसानों ने घोषणा पत्र के नाम पर तरह तरह की नई औपचारिकताएं पूरी करने को लेकर परेशान किया जा रहा है। गन्ना सुपरवाइजर द्वारा गांवों में जाकर किसानों के घोषणा पत्र भरवाने की व्यवस्था कराई जाने की मांग की। भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर व जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि बिलाई सहित अन्य मिलों ने अभी तक गन्ना मूल्य भुगतान दबाए बैठी है। जिले की सभी चीनी मिल अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में चलवाने की मांग की। जिन किसानों की 5 से 10 गन्ना पर्ची का सट्टा हो, उन किसानों के गन्ने की पर्चियां प्राथमिकता से कैलेंडर के शुरुआत में लगाकर गन्ना खरीद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुधांशु चौधरी, अनुज कुमार, जितेंद्र सिंह सिद्धू, रवि शेखर तोमर, अवनीश कुमार, देवेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed