फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Get anti-coronavirus vaccine, prevent dose spoilage

कोरोनारोधी टीका लगवाएं, डोज खराब होने से बचाएं

Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Get anti-coronavirus vaccine, prevent dose spoilage
कोरोनारोधी टीका लगवाएं, डोज खराब होने से बचाएं
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 12 से 14 उम्र तक के किशोरों को होने वाले वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में उदासीनता नजर आ रही है। इसका साफ असर वैक्सीन पर पड़ रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन न लगवाने की वजह से डोज खराब हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अपील की जा रही है कि किशोर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।
जिले में 16 मार्च से 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया, लेकिन अभी तक कुल 880 किशोरों को ही कोरोनारोधी टीका लगा है। टीकाकरण को शुरू हुए करीब 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर पर किशोरों की कमी झलक रही है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जब से 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ है। कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की करीब 142 डोज खराब हो चुकी है। हालांकि इससे पहले हुए टीकाकरण में एक भी डोज खराब नहीं हुई थी। 15 से 18 उम्र तक के किशोरों के टीकाकरण में भी एक डोज का नुकसान नहीं हुआ था। वैक्सीनेशन सेंटर पर लंबी लाइनें लगी रहती थी, लेकिन अब गिने-चुने किशोर ही वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन की एक शीशी में आती हैं 20 डोज, चार घंटे में लगाना जरूरी
वैक्सीन की एक शीशी में 20 डोज आती हैं। जिसके चलते शीशी को एक बार खोलने के बाद चार घंटे के भीतर ही सभी डोज को उपयोग में लाना होता है। वहीं चार घंटे बाद किसी भी किशोर को खुली हुई शीशी में से वैक्सीन नहीं लगाई जाती है। वैक्सीनेशन सेंटर पर अधिक संख्या में किशोर नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते अब तक वैक्सीन की 142 डोज खराब हो चुकी हैं। इसके साथ ही कोवैक्सीन की एक शीशी में 10 डोज आती थी, जबकि अब कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की शीशी में 20 डोज आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हुए टीकाकरण में नहीं खराब हुई डोज : डॉ. अशोक कुमार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लोगों से अपील की जा रही है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगवाएं और डोज खराब होने से बचाएं। इससे पहले हुए टीकाकरण में डोज खराब नहीं हुई थी। पहली बार किशोरों के वैक्सीनेशन सेंटर पर न पहुंचने से डोज खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed