{"_id":"58752a754f1c1bb037ba8df7","slug":"get-50-million-liability","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल पर 50 करोड़ की देनदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल पर 50 करोड़ की देनदारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रशासन ने चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान के लिए दबाव बना दिया है। स्योहारा शुगर मिल पेमेंट में सबसे आगे है। मंगलवार को जिले की चार शुगर मिलों ने 49 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया। बिलाई शुगर मिल का पेमेंट सबसे कम है। बिलाई मिल पर किसानों का करीब 50 करोड़ बकाया है।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार डीएम के निर्देश पर जिले के शुगर मिलों व गन्ना अधिकारियों की संयुक्त बैठक नौ जनवरी को बुलाई गई थी। बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। बिलाई शुगर मिल पेमेंट में सबसे पीछे है। मिलों को समय से भुगतान नहीं करने पर नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई। प्रशासन की सख्ती रंग लाई तथा जिले की चार शुगर मिलों ने 24 घंटे बाद ही करीब 49 करोड़ का भुगतान कर दिया। इसमें अफजलगढ़ शुगर मिल ने 13 करोड़, बूंदकी ने 11 करोड़, धामपुर ने 23 करोड़ तथा बिलाई शुगर मिल ने मात्र दो करोड़ का भुगतान किया है। बिलाई मिल पर किसानों को सबसे अधिक 50 करोड़ की देनदारी है। पेमेंट की धीमी गति से प्रशासन नाराज है।