फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gave a call to capture power with the alliance of all society

Bijnor News: सर्व समाज के गठजोड़ से सत्ता पर काबिज होने का किया आह्वान

Sun, 15 Jan 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 15 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gave a call to capture power with the alliance of all society
-पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 67वें जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भाईचारा कायम कर दलित, मुस्लिम पिछड़ा वर्ग और सर्व समाज के लोगों को गले लगाने का संकल्प दिलाया। वहीं सर्व समाज के गठजोड़ से सत्ता पर काबिज होने का आह्वान किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद गिरीशचंद ने बसपा कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक आयोग बनाकर पिछड़ों व मुस्लिमों को सम्मान दिलाने का काम किया। मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू कराकर आरक्षण का लाभ दिलाया। इसके आगे कहा भाजपा नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। वहीं सांसद मलूक नागर ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 23 मई 2023 को अपने संसदीय क्षेत्र का सांसद निधि का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं संचालन मुरादाबाद मंडल जॉन इंचार्ज जितेंद्र सागर ने किया।
विज्ञापन

सांसद गिरीश चंद एवं मलूक नागर ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। नफासत मिर्जा उर्फ गुड्डू ने अस्पताल में फल, फ्रूट आदि का वितरण किया। वहीं तिलक राज बौद्ध व हरि सिंह भारती ने जन्मदिन के मौके पर गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर पूर्व मंत्री धनीराम सिंह, दीपक कुमार सिंह, दिलीप कुमार, इसरार नबी, मांगेराम कश्यप, इंजीनियर मनोहर लाल, विजय पाल सिंह, कविराज सिंह, नाजिम अहमद अल्वी, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed