{"_id":"621fb618209f890df9397321","slug":"gaushalas-are-being-developed-in-the-villages-of-tehsil-nazibabad-news-mrt579000087","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के गांवों में विकसित हो रहीं गोशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के गांवों में विकसित हो रहीं गोशालाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में भी गोवंश के लिए गोशालाएं विकसित करने का अभियान शुरू किया है। कई गांवों में स्थायी और अस्थायी गोशालाएं बनाई जा रही हैं।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश को रखने और आवारा गोवंश से फसलों को बचाने के लिए गोशालाएं विकसित कराने का अभियान शुरू किया है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, बीडीओ विजय पाल सिंह के निर्देशन में कई ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा और आरईएस द्वारा स्थायी और अस्थायी गोशालाएं बनाई जा रही हैं। एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने बताया कि गांव रानीकोटा में मनरेगा से रफीपुर मोहन में आरईएस द्वारा कराया जा रहा गोशालाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कामगारपुर में अस्थाई गोशाला के साथ ग्राम पंचायत इस्सेपुर के जगनवाला और जगदीशपुर में मनरेगा की ओर से गोशालाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रफीपुर मोहन में आरईएस द्वारा निर्माणाधीन गोशाला में लगभग 400 गोवंश रखे जा सकेंगे।
उधर, भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ में ट्रस्ट की ओर से श्रीकृष्णायन गोशाला स्थापित है। नजीबाबाद तहसील के ब्लॉक किरतपुर के बुडगरी में गोशाला निर्माण के साथ कुम्हेड़ा और बेगमपुर शादी में भी गोशाला निर्माण प्रस्तावित है। इनके अतिरिक्त नगर क्षेत्र और जलालाबाद में नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत की ओर से काफी समय से स्थापित कान्हा पशु आश्रय स्थलों में गोवंश रखे जा रहे हैं।