फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gaushala being built in 37 bighas in Tibri

Bijnor News: तीबड़ी में 37 बीघा में बन रही गोशाला

Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gaushala being built in 37 bighas in Tibri
धामपुर के गांव तीबड़ी में विकास विभाग की ओर से निर्माणाधीन गौशाला - फोटो : DHAMPUR
तीबड़ी में 37 बीघा में बन रही गोशाला
विज्ञापन

धामपुर। विकास विभाग की ओर से ग्रामपंचायत तीबड़ी में गोशाला निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन में गोशाला का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसमें 100 से ज्यादा गोवंशीय पशुुओं को आश्रय मिल सकेगा। 37 बीघा सरकारी जमीन में से दो बीघा जमीन में गोशाला का निर्माण हो रहा है। बाकी 35 बीघा जमीन में चारे की बुवाई की जाएगी।

एसडीएम मनोज कुुमार सिंह और तहसीलदार गोपेश तिवारी ने कहा कि बेसहारा गोवंश को लेकर प्रशासन गंभीर है। डीएम के आदेश पर विकास विभाग की ओर से पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु राजपूत ने बताया कि गांव तीबड़ी में 37 बीघा जमीन में गोशाला और चरागाह का निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब सात लाख की लागत आ रही है। 37 बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन में गोशाला बनाई जा रही है। जबकि बाकी अन्य जमीन में पशुओं के चारे की बुवाई होगी। गौशाला में पशुओं को सर्दी, गर्मी और धूप से बचाव के लिए टिनशेड डलवाया गया है। पानी पीने के लिए हौज, सबमर्सिबल पंप, भूसा घर का भी निर्माण किया गया है। इस गोशाला का निर्माण तीन दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed