फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gas leak in bijnor

गैस रिसाव से मची खलबली

Sat, 14 Oct 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 14 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gas leak in bijnor
ग्राम मुगलबेड़ा के जंगल में पड़े कैमिकल्स से भरे ड्रम। - फोटो : अमर उजाला
किरतपुर में ग्राम मुगलबेड़ा में केमिकल्स से भरी कैनों से गैस रिसाव होने पर खलबली मच गई। रिसाव से चारों ओर धुआं फैलने से आसपास के लोगों की नींद उड़ गई। गैस के प्रभाव से गांव वालों को चक्कर आने लगे व आंखों में जलन होने लगी। गांव वालों ने पूरी रात जागकर गुजारी। पुलिस ने केमिकल से भरे कैनों को जमीन में दबाने की कोशिश की तो गांव वालों ने इसका विरोध  किया। बाद में कैन एक पेपर मिल की सुपुर्दगी में दे दी गई हैं। कैन लाने वाला व्यक्ति फरार है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे ग्राम मुगलबेड़ा, शहापुर सुक्खा में धुआं फैलने, आंखों में जलन होने, चक्कर आने व सांस लेने में दिक्कत होने पर लोगों घरों ने बाहर आ गए। आसपास देखा तो जंगल से गैस रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो देखा कि एक ट्रैक्टर ट्राली में केमिकल से भरी कन रखी थीं और उनसे गैस रिसाव हो रहा था। गैस रिसाव होने से आसपास धुआं फैल रहा था। पुलिस ने जेबीसी मंगाकर गैस रिसाव कर रही कैनों को दबवाने की कोशिश की तो गांव वाले भड़क गए और कैनों को दबाने का विरोध करने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सभी कैन एक पेपर मिल की सुपुर्दगी में दे दी। पुलिस के अनुसार कैनों में एचसीएल गैस भरी थी। जो लिकेज होने पर चारों ओर फैल गई। यह गैस गत्ता फैक्ट्रियों में लुग्दी बनाने के काम आती है। किसी पेपर मिल में ही यह कैन सप्लाई होनी थी। कैनों के पदार्थ की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कैन मुगलबेड़ा निवासी रिजवान ने मंगाई थी। शाम से ही कैनों में गैस रिसने लगी तो रात में वह उन्हें ट्रैक्टर टाली में भरकर जंगल खेतों में ले गया, लेकिन वहां भी गैस रिसाव हवा के साथ वातावरण में फैल गया और ग्रामीणों की आंखों में जलन होने लगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रिजवान फरार हो गया। 

गैस रिसाव से सैकड़ों लोग रात भर परेशान रहे। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक रिजवान ही बता पाएगा कि वह केमिकल किस मकसद से लाया था। केमिकल उसने खेत में डाल दिया था। केमिकल गत्ता व पुराना कागज गलाने में काम आता था। हो सकता है किसी ने यह केमिकल उससे मंगवाया हो। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed