फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gas connection to every eligible under Ujjwala scheme: DM

उज्ज्वला योजना में हर पात्र को मिले गैस कनेक्शन: डीएम

Wed, 11 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gas connection to every eligible under Ujjwala scheme: DM
उज्ज्वला योजना में हर पात्र को मिले गैस कनेक्शन: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जो पात्र उज्ज्वला योजना के पहले चरण में गैस के कनेक्शन नहीं ले पाए थे, दूसरे चरण में उन्हें रसोई गैस कनेक्शन अवश्य दिए जाएं। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्ज्वला योजना कार्यक्रम के संबोधन का प्रसारण दिखाया गया। डीएम ने कहा कि उज्ज्वला योजना का द्वितीय चरण शुरू कर दिया गया है। पात्रों को योजना का लाभ जरूर मिलना चाहिए। गैस एजेंसी समय समय पर कैंप लगाकर पात्रों के पंजीकरण करे। कोई भी पात्र योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि उज्ज्वला योजना आम जनता के लिए बहुत काम की साबित हुई है। योजना में पात्रों का पंजीकरण करने में गैस एजेंसियां कोई कोताही न बरतें। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि उज्ज्वला योजना में जिले में दो लाख से अधिक परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इस योजना के लागू होने से महिलाओं को चूल्हे के धुएं से आजादी मिली है। हर पात्र को योजना में नि:शुल्कि कनेक्शन दिया जाएगा। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव, योजना के नोडल अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत गैस एजेंसी प्रोपराइटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed