{"_id":"66e4a035afa0efe0840165a5","slug":"ganpati-bappa-morya-come-early-next-year-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-130733-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं ने निकाली गणेश विसर्जन शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गणेश चौथ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली। गणपति को अगले बरस जल्दी लौटने की कामना के साथ गणेश मूर्ति को गंगा में विसर्जन करने के लिए हरिद्वार ले जाया गया। श्रद्धालु फूलों की बारिश कर और ढ़ोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर रहे थे। कार्यक्रम में अर्पित गोयल, वीरेंद्र पुष्पक, रवि माथुर, अर्पित माथुर, राजीव माथुर, दीपेश गोयल, अंकुर गोयल, अवनीत पुष्पक, वैभव कुमार, आयुष कुमार, विकास पुष्पक आदि शामिल रहे।
उधर, गणेश चौथ समिति बड़ी मंडी धामपुर की ओर से शुक्रवार को भजन संध्या के साथ गणेश भगवान की उपासना की गई। मुख्य यजमान अंकुर सिंघल, संरक्षक विजय जैन, दीपक अग्रवाल, हरपाल सैनी, मयंक कुमार, अभिषेक शर्मा, प्रमोद सैनी, नितिन सैनी, संजय अग्रवाल, संयम जैन, दीपक भारद्वाज, विजय जैन आदि शामिल रहे।