फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganja was being smuggled from Uttrakhand on the lines of the film Pushpa, police arrested five smugglers

UP: फिल्म पुष्पा की तर्ज पर गांजा तस्करी, गाड़ी में गुप्त चैंबर देख अफसर हैरान, दबोचे गए पांच तस्कर

Fri, 19 May 2023 06:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 May 2023 06:51 PM IST
सार

Bijnor News : फिल्म पुष्पा की तर्ज पर होती गांजा तस्करी पकड़ी गई। पुलिस ने 12 लाख कीमत की गांजा समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गाड़ी में गुप्त चैंबर देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Ganja was being smuggled from Uttrakhand on the lines of the film Pushpa, police arrested five smugglers
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्पा फिल्म में दूध के टैंकर से चंदन की तस्करी होना दिखाया गया है, इसी तर्ज पर उत्तरखंड से बिजनौर में गांजा की तस्करी होती मिली। दरअसल, तस्करों की गाड़ी में फर्श के नीचे एक गुप्त चैंबर मिला है। पुलिस ने करीब 12 लाख की कीमत का गांजा बरामद करते हुए तस्करी का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें तीन उत्तराखंड के रहने वाले हैं, जबकि दो मुरादाबाद जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन


रेहड़ पुलिस ने मुखबिर से मिल रही सूचना के आधार पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछाया, बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादीगढ़ व पंचतारा ढाबे के बीच नहर पटरी पर छापामारी कर अवैध गांजे की खरीद फरोख्त करते हुए पांच लोगों को धर दबोचा। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तलाशी ली। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से करीब 51 किलो गांजा, 60 कारतूस 12 बोर, दो बाइक हीरो स्पलेंडर, एक पिकअप महेंद्रा मैक्स और 10 हजार चार सौ पचास रुपये की नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खिलाप सिंह, प्रदीप उर्फ प्रताप निवासी ग्राम बुरा थाना विकासनगर घाट जनपद चमोली उत्तराखंड, आकाश कुमार निवासी रतुपुरा थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद, शीशपाल सिंह निवासी नरेन्द्रपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद व मोहित निवासी पूरनपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बाप हत्याकांड का असली सच: रेस्टोरेंट में पार्टी, फिर प्लानिंग से पहुंचे घर, रूह कंपा देगी आगे की कहानी

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की। बताया कि खिलाप सिंह व प्रदीप उर्फ प्रताप ने मैक्स पिकअप गाड़ी के फर्श पर गुप्त चैंबर बनवा रखा है। जिसमें वो उत्तराखंड से गांजा लाकर बिजनौर व मुरादाबाद आदि जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। 

यह भी पढ़ें: माता-पिता मर्डर केस: बेटे आर्यन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमिका से हुई पुलिस की बात, दर्दनाक थी वारदात

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के गांजे की गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है, जिसके चलते यहां हाथों हाथ बिक जाता था। चैंबर में गांजा भरा होने की वजह से आरोपी आसानी से बॉर्डर पार कर लेते थे। आरोपी पहले भी तस्करी करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed