फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganges continues to swell, water enters villages

Bijnor News: बिजनौर - गंगा में उफान बरकरार, गांवों में घुसा पानी

Thu, 17 Aug 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 17 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ganges continues to swell, water enters villages
- 219.90 मीटर दर्ज किया गया बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर
विज्ञापन

- गंगा किनारे हजारों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूबी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पहाड़ की बारिश से गंगा में आया उफान अभी बरकरार बना हुआ है। हालांकि जलस्तर में मामूली कमी दर्ज हुई है, लेकिन बाढ़ के हालात जस के तस बने हुए हैं। जिले के दो दर्जन से अधिक गांव टापू बन गए है। कई गांव की आबादी में पानी भरा हुआ है। रास्तों में भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
बुधवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.90 मीटर दर्ज किया गया है जोकि खतरे के निशान से महज 0.10 मीटर ही दूर है। बता दें कि सोमवार को हरिद्वार से तीन लाख 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते बिजनौर में सोमवार को ही गंगा खतरे के निशान को पार कर गई थी, हालांकि अब मामूली कमी देखने को मिली है लेकिन गंगा के आस पास भरा हुआ बाढ़ का पानी अभी जस का तस बना हुआ है। बिजनौर बैराज के पास नवलपुर, ब्रहमपुरी, रावली आदि की आबादी में घरों तक पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही खेतों में कई कई फीट पानी भरा हुआ है। फसलें पानी में पूरी तरह डूब चुकी हैं। जिनके चौपट होने का डर किसानों को सता रहा है।
विज्ञापन

उधर, बिजनौर बैराज से एक लाख 65 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से एक लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ के चलते गंगा में भारी सिल्ट भी आ चुकी है। जिसके चलते जलस्तर ज्यादा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed