{"_id":"65049ac980408d8fba0e4e0b","slug":"gangan-and-bankala-rivers-in-spate-roads-to-many-villages-blocked-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-4654-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उफान पर गांगन और बंकला नदी, कई गांवों के मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उफान पर गांगन और बंकला नदी, कई गांवों के मार्ग बाधित
विज्ञापन
अधिकांश स्कूल कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गांगन और बंकला नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया है। धामपुर-नूरपुर मार्ग पर कई फुट पानी बहने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे देखते हुए अधिकांश स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
गांव मोरना के देवता महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह, महाराजा मुकुट सिंह शेखावत स्कूल के एमडी प्रशांत कुमार, गांव पाड़ली के नीरज कुमार, मटौरा मान के राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि गांगन नदी में जिनता उफान इस बार आया है, कभी पहले नहीं आया। खेतों में कई फुट तक पानी के जमा हाेने से धान और गन्ने की फसलें बर्बाद हो गई है।
गावं तरकौला, चाकरपुर, खदाना के लोगों ने बताया कि बंकला नदी का जन्म गांगन नदी से होता है। इस कारण बंकला नदी भी उफान पर है। गांव भवानीपुर तरकौला-चाकरपुर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। चाकरपुर के ग्रामीणों को धामपुर, नूरपुर जाने के लिए वाया सलावा-सरकथलमाधो मार्ग से होकर जाना पड़ा रहा है।