फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga water reached Salempur village

सलेमपुर गांव में पहुंचा गंगा का पानी

Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ganga water reached Salempur village
छाछरी मोड़ क्षेत्र के गांव सलेमपुर खादर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर बहता पानी। - फोटो : BIJNOR
सलेमपुर गांव में पहुंचा गंगा का पानी
विज्ञापन

छाछरी मोड़। गंगा खादर किनारे बसे गांवों के सैकड़ों किसानों की गन्ना और धान की फसल गंगा का जल स्तर बढ़ने से पानी में डूब गई। सलेमपुर खादर के कई ग्रामीणों के घर के पास पानी भर गया। वहीं, उनके सामने जंगल का रास्ता पूरी तरह बंद होने से पशुओं के चारे की समस्या पैदा हो गई है।
बाढ़ की स्थिति की आशंका से ग्रामीण बुरी तरह भयभीत हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद न हो इसका स्थायी इंतजाम करने की मांग की है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गंगा खादर के तटीय गांव सलेमपुर खादर, फैजीपुर, ढोलन पुर, महमूदाबाद खादर, मीरापुर, बलिया नंगली और सीकरी के सैकड़ों किसानों की गन्ने और धान की फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गईं। वहीं, सलेमपुर खादर गांव के मूलचंद, सूरज, चंद्रभान, नेपाल, नरेंद्र, बिजेंद्र, सुधा देवी आदि ग्रामीणों के घरों के पास पानी पहुंच गया है। सलेमपुर खादर जलीलपुर मार्ग पर भी दो-दो फुट पानी भरने से क्षेत्र के ग्रामीणों का आना जाना प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

खजान सिंह, ननवा सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, समय सिंह, सरवन सिंह, डॉ. श्री राम, सुंदर सिंह, बबलू सिंह आदि ग्रामीणों को आशंका है कि इस बार फिर से गंगा का जल स्तर अधिक बढ़ने से बाढ़ की स्थिति पैदा न हो सकती है। इससे पहले जून के महीने में हरिद्वार से क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से स्लेमपुर खादर क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया था। जिसमें हजारों बीघा गन्ने की फसल डूब गई थी। अब दोबारा पानी आ जाने के कारण उनकी फसलें फिर से डूब गई हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि किसानों की पानी में डूबी फसल का मुआवजा शीघ्र अति शीघ्र दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed