{"_id":"5f4a9f668ebc3e3cf2690d21","slug":"ganga-water-level-rising-again-due-to-rain-on-mountains-bijnor-news-mrt498687116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बारिश से फिर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बारिश से फिर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
बिजनौर: मंडावर के गांव फतहपुर के पास खेतों का कटान करती गंगा को देखते ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
पहाड़ों पर बारिश से फिर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
मंडावर (बिजनौर)। पहाड़ों पर बारिश से गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। गंगा की धारा कई जगह पर खेतों की मिट्टी का कटान कर रही है। सबसे ज्यादा कटान गांव फतेहपुर सभाचंद और मीरापुर की ओर हो रहा है। किसान अपने खेतों को गंगा की लहरों में समाते हुए देख रहे हैं। प्रशासन की ओर से इस बार कहीं पर भी कटान को रोकने के लिए बल्लियों का स्टड नहीं लगाए गए हैं।
पहाड़ों पर हुई बारिश मैदान में कहर बरपाती है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद गंगा और मालन नहीं में उफान आ गया था। दोनों नदियों का जलस्तर बहुत बढ़ गया था और हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। तब भी गांव फतेहपुर सभाचंद की ओर गंगा ने कटान किया था। बारिश रुकने पर दोनों नदियों का जलस्तर सामान्य हो गया था। अब पहाड़ों पर बादल फिर बरसे तो मैदान में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटों में फिर से बढ़ रहा है। गंगा का पानी कभी अचानक से घट जाता है तो कभी बढ़ रहा है। गंगा की धारा बहुत तेज बह रही है। तेज बहती धारा गांव फतेहपुर सभाचंद व मीरापुर की ओर तेजी से कटान कर रही है।
लाचार किसान अपनी लहलहाती फसलों को गंगा की धारा में समाता देख रहे हैं। गांव वालों ने कुछ दिन पहले कटान को रोकने के लिए बड़े पेड़ काटकर रस्सी में बांधकर गंगा की धारा में डाले थे लेकिन वे भी गंगा के तेज थपेडे़ नहीं सह सके और बह गए। रामकिशन, बंटी, भोले, कृपाल सिंह आदि किसानों का कहना है कि बाकी सालों में प्रशासन कटान को रोकने के लिए बल्लियों का स्टड लगा देता था, लेकिन इस बार स्टड भी नहीं लगाए गए हैं। गंगा खेतों में तेजी से कटान कर रही है। आसपास भी गंगा की तेज धारा खेतों को काट रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कटान को रोकने के लिए अब तक कुछ नहीं किया गया है। वहीं, अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता रामबाबू का कहना है कि टीम को मौके पर सर्वे करने को कहा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।