फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga left 50 meters away from Galkha Devi temple

गलखा देवी मंदिर से 50 मीटर दूर रह गई गंगा

Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga left 50 meters away from Galkha Devi temple
मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के महेंद्र सिंह। - फोटो : BIJNOR
गलखा देवी मंदिर से 50 मीटर दूर रह गई गंगा
विज्ञापन

मंडावर। गंगा केे खादर इलाके में गलखा देवी मंदिर काफी प्राचीन और आस्था का केंद्र है। अब इस मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, गंगा कटान करते हुए मंदिर की तरफ बढ़ रही है। गंगा की धारा मंदिर से सिर्फ पचास मीटर दूर ही रह गई है। प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने मंदिर को बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। बता दें कि खादर इलाके में गंगा के जलस्तर का उतार चढ़ाव हमेशा चिंता का सबब बनता है। उफान पर होती है तो बाढ़ लेकर आती है और जलस्तर कम होने पर कटान होने लगता है। अब तक करीब 200 मीटर कटान हो चुका है और हजारों बीघा जमीन गंगा में समा गई। ऐसे ही कटान होता रहा तो मंदिर की नींव तक गंगा की धारा पहुंच जाएगी। गुस्साए ग्रामीणों ने जल्द कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गांव मिर्जापुर, नई बस्ती ,सुक्वाबाद के ग्रामीण जल्द एक बैठक कर इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

रामपाल सिंह का कहना है कि गलखा देवी मंदिर प्राचीन मंदिर है। जिसे बचाने के लिए हम आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्राचीन मंदिर को बचाने के लिए प्रशासन को मदद करनी चाहिए। पवन चौहान का कहना है कि मंदिर को बचाने के लिए ग्रामीण श्रमदान करने को भी तैयार हैं। वीर सिंह ने कहा कि प्रशासन को कई बार मंदिर के पास गंगा पहुंचने की सूचना दी गई है। फिर भी कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। महेंद्र सिंह का कहना है कि हम प्राचीन गलखा देवी के मंदिर को बचाने के किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के पवन चौहान।

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के पवन चौहान।- फोटो : BIJNOR

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के रामपाल सिंह।

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के रामपाल सिंह।- फोटो : BIJNOR

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के वीर सिंह।

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर के वीर सिंह।- फोटो : BIJNOR

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर में स्थित प्राचीन गलखा देवी मंदिर।

मंडावर क्षेत्र के गंगा खादर में स्थित प्राचीन गलखा देवी मंदिर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed