{"_id":"62e71185a63de8f2dbebfc64bb8fc6d5","slug":"ganga-fire-the-imagination-of-the-hygiene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगातट पर स्वच्छता की अलख जगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगातट पर स्वच्छता की अलख जगाई
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गंगा के तट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान लगे गंदगी के ढेरों को साफ करने की कमान सीडीओ ने संभाल ली।
रविवार को जिले के करीब 450 सफाई कर्मी इस काम में जुट गए। मेला क्षेत्र में फैली गंदगी को पूरी तरह साफ करने के लिए युद्ध स्तर पर अफसरों की टीम ने अभियान शुरू कर दिया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर लगे गंगा मेले में आए श्रद्धालु पूजा अर्चना करके घरों को लौट गए, परंतु गंगा के तट पर गंदगी के अंबार छोड़ गए। गंगा के किनारे पालीथिन, कूड़ा करकट फैला था। मेला खत्म होने पर सफाई अभियान तो चला परंतु पूरी तरह सफाई नहीं की गई।
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर सीडीओ ने गंगा के तट पर मेला क्षेत्र को साफ करने की कमान संभाल ली।
रविवार को सीडीओ विकास विभाग के अधिकारियों को लेकर विदुर कुटी गंगा तट पर पहुंचे। हल्दौर, जलीलपुर तथा मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के करीब 450 सफाई कर्मी सफाई में जुट गए। सीडीओ ने गंगा किनारे मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन
अपने सामने टीम बनवाकर सफाई शुरू कराई। सीडीओ के अनुसार कूड़ा इकट्ठा करके दूसरी जगह डलवाया जाएगा। उन्होंने गंगा की पवित्रता कायम रखने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा।
इस दौरान सीडीओ डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के साथ डीपीआरओ मनीष कुमार, डीडीओ अशोक निगम, उपायुक्त स्वत: रोजगार एके उपाध्याय, बीडीओ हल्दौर श्वेतांक पांडेय मौजूद रहे।