फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Expressway will be taken from Meerut to Haridwar via Bijnor: Yogi

मेरठ से हरिद्वार वाया बिजनौर से लेकर जाएंगे गंगा एक्सप्रेस-वे : योगी

Sun, 24 Dec 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway will be taken from Meerut to Haridwar via Bijnor: Yogi
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव जालबपुर गुदड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबो​धित करते
- बोले, विदुरकुटी का भी किया जा रहा पुनरुद्धार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीएम योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ हरिद्वार बिजनौर के रास्ते लेकर जाएंगे। विदुरकुटी का भी पुनरुद्धार किया जा रहा है। कहा कि डबल इंजन की सरकार गारंटी देने आई है कि भूख और बीमारी में उपचार के अभाव में कोई मौत नहीं होगी।
सीएम ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद से उद्यमियों को नई गति मिली है, नई प्रेरणा मिली है। प्रधानमंत्री मुद्रा समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिला है। कहा कि पहले की सरकारों में एक गरीब बीमार होने पर पूरा परिवार असहाय हो जाता था। अब सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। प्रदेश में दस करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज का बीमा कवर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए बोले कि पहले की सरकारें गरीबों को भूखों, बीमारी और मकानों के अभाव में मार देतीं थीं। कुछ चुनिंदा को नौकरी मिलती थी। कांवड़ यात्रा निकालने की बात करने वालों पर झूठा मुकदमा कर देतीं थीं। आज कांवड़ यात्रा निकल रही है। राम मंदिर का निर्माण भी हो रहा है। युवाओं को हमारी सरकार ने नौकरी देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed