फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga cutting towards the population

आबादी की ओर कटान कर रही गंगा

Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ganga cutting towards the population
आबादी की ओर कटान कर रही गंगा
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद गौसपुर की ओर से गंगा नदी कटान कर रही है। ग्रामीणों में गंगा का जलस्तर बढ़ने और तेजी से कटान होने की आशंका से दहशत है।
नांगलसोती क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा का जलस्तर बढ़ने से पिछले एक सप्ताह के भीतर बड़े पैमाने पर कृषि भूमि का कटान हुआ है। गंगा नदी ने सर्वाधिक कृषि भूमि को नुकसान गौसपुर क्षेत्र में पहुंचाया है। डीएम, एसपी और एसडीएम सहित जिले के अधिकारी लगातार गौसपुर में निगाह रखे हैं। अफजलगढ़ सिंचाई विभाग की ओर से भी गौसपुर पर पैनी निगाह रखी जा रही है। हालांकि गंगा का जलस्तर एक सप्ताह के भीतर काफी घटा है लेकिन कृषि भूमि को अभी भी गंगा नदी नुकसान पहुंचा रही है। नदी का कटाव आबादी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गंगा नदी और गौसपुर के बीच की दूरी मात्र 75 मीटर है। कृषि भूमि कटान से किसान चिंतित हैं। गांव के मूला सिंह, कुंदन सिंह, परमा सिंह, सरजीत, राजेश सिंह, धर्मसिंह, सतपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, शमला देवी, राजपाल, लखीराम, ताराचंद आदि किसानों की कई-कई बीघा कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौसपुर क्षेत्र में फसल गंगा में बह जाने से किसानों के सामने पशुओं को चारा उपलब्ध कराने की समस्या गंभीर होती जा रही है। ग्राम प्रधान अनीता, भंवर सिंह, अवनीश कुमार ने प्रशासन से गंगा के उफान से कृषि भूमि को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने तथा गंगा से भविष्य में होने वाले भारी कटान की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के उपाए किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed