फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga composite culture necessary to maintain

गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना जरूरी

Sun, 09 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga composite culture necessary to maintain
महाकाली शोभायात्रा का शुभारंभ करते राज्य सभा सदस्य अमर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में नवरात्र सप्तमी पर नगर में महाकाली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। महाकाली डोला, महाकाली अखाड़े और सुसज्जित झांकियां शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं। सपा के राष्ट्ीय महासचिव अमर सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की गंगा-जमुनी परंपरा से जुड़े हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रदेश स्तरीय भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ किया। एसडीएम राशिद अली खां, सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव की उपस्थिति में शोभायात्रा शुभारंभ पर अमर सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की गंगा-जमुनी परंपरा से जुड़े हैं। उन्होंने आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। महाकाली सेवादल के प्रधान निखिल शर्मा, संरक्षक कान्हा कर्णवाल, संयोजक प्रदीप शर्मा, संजय गहलौत, सहसंयोजक सुमित चौहान, हिमांशु राजपूत, यात्रा संचालक पियूष टांक व नवीन शर्मा, संस्थापक सदस्य नवल ग्रोवर की देखरेख में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल महाकाली अखाड़ा, प्रजापति अखाड़ा में शामिल कलाकारों ने शस्त्रों से हैरतंगेज करतब दिखाकर हैरत में डाल दिया। 
विज्ञापन

शोभायात्रा में यज्ञ, महाकाली डोला एवं शाही सवारी के समक्ष भक्त नतमस्तक होते गए। शोभायात्रा में जिलास्तरीय झांकी प्रतियोगिता में शामिल धार्मिक व राष्ट्रीय एकता से जुड़ी झांकियों ने भी भावविभोर किया। आनंद ग्रुप एवं नीरज ग्रुप मेरठ की देशभक्ति एवं मूक झांकियों को  लोगों ने काफी सराहा। नीरज ग्रुप की गणेश जन्म झांकी एवं शिव अघोड़ी नृत्य भी सराहनीय रहा। शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, अश्वनी वशिष्ठ, हरेंद्र , बंटी , पवन ऐरन, मीनू कौशिक, शरद त्यागी, ़कुलदीप माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed