फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga and Malan river in spate, Kotawali river is cutting

गंगा और मालन नदी उफान पर, कोटावाली नदी कर रही कटान

Fri, 23 Sep 2022 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ganga and Malan river in spate, Kotawali river is cutting
बिजनौर के नजीबाबाद में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हुईं फसलें। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/नांगलसोती (बिजनौर)। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से दूसरे दिन भी क्षेत्र की कोटावाली, मालन और गंगा नदी उफान पर रहीं। नदियों ने जहां कई बीघा कृषि भूमि का कटान किया, वहीं किसानों की कई बीघा फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर शुक्रवार की सुबह सात बजे बढ़ गया। पानी आने से कोटावाली नदी ने गांव रामपुर चाठा में किसानों की कई बीघा कृषि भूमि का कटान किया। ग्रामीण शशीनाथ, रूपराम, अय्यूब, अरविंद त्यागी का कहना है कि कोटावाली नदी कृषि भूमि का कटान करती हुई गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे रामपुर चाठा का अस्तित्व पर खतरे में है। दो दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की कई बीघा फसल नदी में समां चुकी है। नदी से गांव की दूरी मात्र 85 मीटर रह गई है। उधर, नांगलसोती के गांव गौसपुर में भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी अस्थायी तटबंधों के ऊपर से होकर गुजरा। ग्रामीण दिनभर कटान को लेकर चिंतित रहे।
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद में मालन नदी उफान पर रही। मालन नदी ने गांव खैरुल्लापुर, शेखुपुरा आलम, साहबपुरा उमराव और लाहककला के दर्जनों किसानों की कृषि भूमि का कटान किया। मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया। नदी के एक ओर पूंडरीखुर्द, पूंडरीकला, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा और दूसरी ओर ताहरपुर, पाड़ली, पाड़ला, बरमपुर, रायपुर, मौअज्जमपुर हैं। स्थानी पुल न होने से इन गांवों के लोग नदी से होकर आवाजाही करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed