फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang involved in stealing old cars and selling them as scrap caught

Bijnor News: पुरानी गाड़ियां चोरी कर कबाड़ में बेचने वाला गिरोह दबोचा

Thu, 19 Sep 2024 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in stealing old cars and selling them as scrap caught
मुजफ्फरनगर, शामली और उत्तराखंड के रुड़की व ऋषिकेश के ध्यानार्थ
विज्ञापन


-मुजफ्फरनगर, शामली और उत्तराखंड के रहने वाले हैं अंतरराज्यीय गिरोह के पांचों सदस्य
-गाड़ियों को काटकर पुर्जों में तब्दील करने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुरानी गाड़ियों को चोरी करके कबाड़ के भाव बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पुलिस ने दबोच लिया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तराखंड के ऋषिकेश का रहने वाला कबाड़ी भी शामिल है। इनके पास से दो कार, तीन कटी हुई कार और पांच टन वजनी गाड़ियों के अलग अलग पुर्जे बरामद हुए हैं।
बृहस्पतिवार को एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने कार चोरी की वारदातों का खुलासा किया। बताया कि स्वाट-सर्विलांस और शहर कोतवाली पुलिस ने पांच चोरों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में आरिफ पुत्र जमशेद निवासी मक्खीनगर और शमीम पुत्र नसीम निवासी मिमनाला रोड कुट्टी मशीन मुज्जफरनगर के पास से होंडा सिटी कार बरामद हुई, जोकि रुड़की से चोरी की थी। गाड़ी में बिजनौर शहर के बुखारा से चोरी होंडा सिटी कार की नंबर प्लेट मिली।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग शहरों से पुरानी गाड़ियां चोरी करके ऋषिकेश में मोहसिन को महज 20 से 25 हजार रुपये में बेच देते थे। वह उनके पुर्जे अलग करके काट देता है। इसके अलावा बिजनौर से ही दो अन्य होंडा सिटी और एक वैगनआर कार चोरी करना भी कबूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने ऋषिकेश में मोहसिन पुत्र इकबाल अहमद की गैराज पर भी छापा मारा। यहां से मोहसिन समेत उसके साथी इजहार पुत्र हाजी निसार निवासी दक्षिण सिविल लाइन अंसारियान मुजफ्फरनगर और फारुख निवासी खेड़ी करमू जनपद शामली को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गैराज से तीन कटी हुई कार, 40 स्टपनी मय टायर और गाड़ियों के पुर्जे बरामद किए हैं। इनका वजन पांच टन हैं। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पुरानी गाड़ियों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed