फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Galloping current will run in power lines

Bijnor News: बिजली लाइनों में दौड़ेगा सरपट करंट

Mon, 25 Nov 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Galloping current will run in power lines
-25 किलोमीटर पुराने तारों की जगह बदला नया विद्युत तार
विज्ञापन

167 खंभे, 123 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विद्युत उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिजली लाइनों, ट्रांसफार्मरों, बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है। अकेले बिजनौर डिवीजन की बात करें, तो शहर और आसपास में 25 किलोमीटर पुराने तारों की जगह बिजली लाइन के नए तार डाले जा चुके हैं। करीब 167 खंभे, 123 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो गई।
विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार करोड़ों रुपये से करीब 15 किलो मीटर और पुराने बिजली लाइनों की जगह नए बिजली लाइनों के तार बदले जाएंगे। साथ आबादी में रखे विद्युत ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता अनुसार क्षमतावृद्धि होगी और जर्जर बिजली खंभे आदि बदले जाएंगे।
विज्ञापन

विद्युत डिवीजन बिजनौर के शहर में 44 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 36 हजार उपभोक्ता हैं। शहर व गांवों में बढ़ती उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए सिस्टम ओवरलोड हो रहे हैं। लाइनों के तार पुराने होने से ट्रिपिंग, तार टूटने से बिजली कटौती, लाइन लॉस आदि बढ़ रहा है। जर्जर बिजली व्यवस्था का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बकली बिजलीघर से चलाया एक विद्युत फीडर
जिला मुख्यालय पर बिजलीघरों से निकलने वाले 15 फीडर पर करीब 45 हजार उपभोक्ता है। बिजनेस प्लान में विद्युत अफसर शहर के लिए कई बिजलीघर बनवाने निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शहर में कटौती रोकने के लिए और नए फीडर बनाने का प्लान चल रहा है। शहर की ओवरलोडिंग रोकने को चक्कर मार्ग का एक विद्युत फीडर बुखारा बिजलीघर से बकली बिजलीघर से शिफ्ट कर चलाया जा रहा है।

बिजली चोरी रोकने को डाला गया एबीसी केबल
राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चल रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने ज्यादा लाइन लॉस वाले क्षेत्र में नंगे तारों के स्थान पर करीब 11 किलोमीटर एबीसी केबल डाला गया।


शहर और ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजनेस प्लान के तहत पुरानी लाइन के तार, एबीसी केबल, ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि, पुराने खंभे आदि का कार्य चल रहा है। उपभोक्ता के यहां स्मार्ट विद्युत मीटर भी लगाएं जा रहे हैं। - अजय कुमार कैम, अधिशासी अभियंता बिजनौर



25 से 30 नवंबर तक होगा मेंटीनेंस
विद्युत वितरण डिवीजन के अधिशासी अभियंता किरतपुर के सीपी सिंह ने बताया कि बिजलीघर उमरपुर मीरा की विद्युत लाइनों का मेंटीनेंस, सुंदरीकरण का कार्य 25 से 30 नवंबर तक दोपहर एक बजे से पांच बजे तक चलेगा। उपकेंद्र भोजपुर की 24 से 25 नवंबर को दस बजे से 5 बजे तक उपकेंद्रों से पोषित फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed