फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gajraula Nyaya Panchayat overall champion in sports

Bijnor News: खेलकूद में गजरौला न्याय पंचायत ओवरऑल चैंपियन

Sat, 17 Oct 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gajraula Nyaya Panchayat overall champion in sports
जीत की उड़ान। बिजनौर बिजनौर के गांव शेखूपुरा हुसैनपुर में परिषदीय विद्यालय की ब्लॉक स्तरीय खेलक
बिजनौर। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को मिनी स्टेडियम शेखूपुरा हुसैनपुर में समापन हुआ। प्रतियोगिता में गजरौला न्याय पंचायत ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में वासिक व मनीष ने प्रथम, नीलम व अंशु ने द्वितीय, फुलवरा व आहिल ने तृतीया स्थान पाया। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अंश प्रथम, गौतम द्वितीय, विराट तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक वर्ग में जहानाबाद ने प्रथम, मोहम्मदपुर देवमल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी बालिका वर्ग में जहानाबाद प्रथम और गजरौला टीम द्वितीय रही। इसके अलावा खो-खो बालक वर्ग में गजरौला प्रथम, गंजालपुर द्वितीय स्थान पाया। खो-खो बालिका वर्ग प्रतियोगिता में दयालवाला ने प्रथम, जहानाबाद ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक वर्ग में विराट प्रथम, आलम द्वितीय, अबुजर तृतीय रहा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, बीआई भूपेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित बालियान, डॉ. कविता चौधरी, जयदीप मलिक, वंदना चौहान, नीतू रानी, तरनजीत कौर आदि मौजूद रहे।

जीत की उड़ान। बिजनौर बिजनौर के गांव शेखूपुरा हुसैनपुर में परिषदीय विद्यालय की ब्लॉक स्तरीय खेलक

जीत की उड़ान। बिजनौर बिजनौर के गांव शेखूपुरा हुसैनपुर में परिषदीय विद्यालय की ब्लॉक स्तरीय खेलक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed