{"_id":"58fbb3954f1c1b09038b5461","slug":"gajraj-doing-euphoria-in-the-water-hole","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर होल में अठखेलियां कर रहे गजराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर होल में अठखेलियां कर रहे गजराज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अमानगढ़ रेंज में बने वॉटर होल में मस्ती करता हाथियों का झुंड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही गर्मी ने गजराज को भी परेशान कर रखा है। जिम कार्बेट पार्क में रहने वाले हाथियों को वन में गर्मी खूब सता रही है। गर्मी से बचने के लिए हाथियों के झुंड अमानगढ़ रेंज में बने वाटर होल में प्यास बुझाने और पानी में अठखेलियां करने के लिए आ रहे हैं। हर रोज 20 से 25 हाथी अमानगढ़ वाटर होल में आकर पानी पी रहे हैं। इस दौरान वे पानी में उतरकर खुद को गर्मी से बचा भी रहे हैं ।
सूर्य देवता का प्रकोप इस बार कुछ ज्यादा है। गर्मी के साथ उमस ने इंसानों के साथ-साथ जानवरों का भी बुरा हाल कर दिया है। गजराज भी गर्मी के प्रकोप से अछूते नहीं हैं। जिम कार्बेट पार्क में रहने वाले गजराज को भी तपिश बेहाल कर रही है। जानवरों की प्यास बुझाने के लिए अमानगढ़ वन रेंज में 12 वाटर होल बने हुए हैं।
सभी जानवर यहां पानी पीते हैं। जिम कार्बेट पार्क में रहने वाले हाथी भी गर्मी से राहत पाने और अपनी प्यास बुझाने के लिए अमानगढ़ वन रेंज में बने इन वाटर होल की ओर रुख कर रहे हैं। वाटर हॉल में प्यास बुझाने के बाद गजराज कई बार घंटों तक धमाचौकड़ी कर रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार, हर रोज यहां 20 से 25 हाथी आ रहे हैं।
विज्ञापन
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन के मुताबिक, वाटर हॉल में हर रोज सभी जानवर प्यास बुझा रहे हैं। इन वाटर हॉल में बारिश का पानी संचित किया गया है। काफी संख्या में हाथी भी वाटर हॉल पर आकर प्यास बुझा रहे हैं और एक दूसरे को पानी से तर भी करते हैं।