{"_id":"6092dc078ebc3ebcc37e1c3a","slug":"fury-of-not-getting-the-certificate-of-victory-nazibabad-news-mrt537191785","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत का प्रमाण पत्र नहीं मिलने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत का प्रमाण पत्र नहीं मिलने से रोष
विज्ञापन
जीत का प्रमाण पत्र नहीं मिलने से रोष
नजीबाबाद। क्षेत्र पंचायत सदस्य मतगणना समाप्त होने के तीसरे दिन भी निर्वाचित अधिकांश सदस्यों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए हैं। निर्वाचित सदस्यों ने तहसील में विरोध दर्ज कराया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
नजीबाबाद ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत के लिए 176 सदस्यों में से नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। शेष 165 बीडीसी सदस्यों के लिए मतदान हुआ था। दो और तीन मई को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद कुछ सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। अधिकांश निर्वाचित सदस्यों को चार मई को ब्लॉक से प्रमाण पत्र देने की बात कही गई थी। दो दिन से निर्वाचित सदस्य प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। अब सात मई को जारी करने की बात कही गई है, जिससे सदस्यों में रोष है। निर्वाचित बीडीसी सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम परमानंद झा और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लवकुश, गुलशन, राहिला परवीन, घनश्याम, उस्मान, रेशमा, माला देवी, शन्नो, हनीफा आदि ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में तत्काल विजयी संबंधी प्रमाण पत्र दिलवाने की मांग की है। एसडीएम परमानंद झा ने बीडीसी सदस्यों को शीघ्र प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।