फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury for making objectionable post viral

आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने से रोष

Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fury for making objectionable post viral
आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने से रोष
विज्ञापन

शेरकोट। शिव लिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किए जाने से हिंदू संगठनों के सदस्यों में रोष व्याप्त हो गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोप है कि मोहल्ला नायक निवासी एक वर्ग के युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर शिव लिंग को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल की। जब हिंदू समाज के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने चेताया कि यदि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई नहीं की तो सीएम से शिकायत होगी। उधर, राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के मंडलीय संयोजक अमिष रस्तोगी का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो को वायरल करने के आरोपी गैर थाना क्षेत्र का है। लेकिन शेरकोट में जिसने दूसरे ग्रुपों में पोस्ट वायरल की है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed