फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury due to no increase in sugarcane price

गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने से रोष

Tue, 16 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fury due to no increase in sugarcane price
गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने से रोष
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद की बैठक में कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने पिछले तीन साल से गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने तथा गन्ने की धनराशि का भुगतान करने पर जोर दिया।

रालोद की ओर से शुरू किए गए ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को गांव गढ़ी बगीची में जिला अध्यक्ष राहुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में कृषि कानून बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जिनमें किसानों के हित सुरक्षित न हो। उन्होंने पिछले तीन साल से प्रदेश में गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं किए जाने पर चिंता जताई। बैठक में वक्ताओं ने किसानों के हितों के लिए चलाए जा रहे आंदोलन में भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की हित में लाए गए कानूनों को अविलंब केंद्र सरकार को वापस करना चाहिए। रालोद पदाधिकारी ने पार्टी की नीतियों के बारे में भी बताया। वक्ताओं ने अजीत सिंह के हाथों को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि किसी भी लोग को लेकर किसानों में आक्रोश है। सरकार को किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीतम सिंह, इकबाल उद्दीन ,रोहित टिंकू विजय सिंह, आकाश चौधरी, सुरेंद्र कश्यप आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed