फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury against the attacks on Hindus

हिंदुओं पर हो रहे हमले से रोष

Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 23 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fury against the attacks on Hindus
बिजनौर में डीएम को ज्ञापन देने जाते राष्ट्रीय जागरण समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरएसएस के गांव आदमपुर में बनने वाले कार्यालय का मंत्रोच्चाण के साथ भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय प्रचारक आलोक ने कार्यालय निर्माण के लिए नींव रखी। इसके बाद राष्ट्रीय       जागरण समिति के बैनर तले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम जगतराज को सौंपा गया। ज्ञापन में केरल व पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर रोष जताया गया। 
विज्ञापन


गांव आदमपुर में पंडित विनोद गोस्वामी ने मंत्रोच्चरण करते हुए यज्ञ कराया। पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने यज्ञ में आहुति प्रदान की। क्षेत्रीय प्रचारक आलोक ने देश व धर्म के लिए एकजुट रहने के लिए कहा। इसके बाद सभी पैदल ही शास्त्री चौक पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम जगतराज  को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि केरल में मार्क्सवाद के समर्थक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों पर लगातार हमले कर रहे हैं। पी विजयन सरकार के सत्ता में आने के बाद इन हमलों की संख्या बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 11 महीनों में संघ के 19 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है और 100 से ज्यादा को घायल किया गया है। मुख्यमंत्री के गृह नगर कन्नूर में सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के कारण वहां हिंदुओं के लिए पर्व मनाना भी कठिन हो गया है। 

तुष्टीकरण की राजनीति के कारण वहां कई स्थानों पर सरस्वती पूजन, रामनवमी, विजयदशमी आदि पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। कई जगह हिंदुओं पर बर्बर     हमले हुए और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे।


इस दौरान सहप्रांत कार्यवाह जगेंद्र दत्त, बौद्धिक प्रमुख अजय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुनील, संभाग संचालक बलराज, विभाग कार्यवाह मूलचंद, जिला संघ चालक टीसी अग्रवाल, विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर, प्रशांत महर्षि, विनीत कुमार, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक अशोक राणा, सुशांत सिंह, लोकेंद्र चौहान, ओम कुमार, कमलेश सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed