फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furore over the kidnapping of a young man

युवक के अपहरण की सूचना पर हड़कंप

Fri, 04 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Furore over the kidnapping of a young man
स्योहारा। युवक के अपहरण की अफवाह से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला है। कुछ लड़कों ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव बुढ़नपुर निवासी सलमान घर से ताजपुर मोटरसाइकिल का काम करने की दुकान पर आता जाता था। बुधवार की रात्रि को ताजपुर से जब घर आ रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में खींच लिया। लोगों ने उसे गाड़ी भी ले जाते देखा। परिवार वालों को सूचना दी गई। अपहरण की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार में किसी अनहोनी को लेकर लेकर भय व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने सलमान की तलाश शुरू की और दो घंटे बाद उसके मोबाइल पर कॉल की गई तो सलमान ने खुद को स्योहारा में बताया। परिजन स्योहारा पहुंचे। जहां उन्होंने मुरादाबाद रोड पर सलमान को अर्ध बेहोशी हालत में पाया। सूचना पर पुलिस ने उसे सीएससी में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार सलमान अभी घटना के बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि किसी लड़की से छेड़छाड़ का मामला है। इसमें कुछ लड़कों ने इसके साथ मारपीट की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed