फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furniture showroom fire

फर्नीचर शोरूम में आग

Fri, 05 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Furniture showroom fire
नगीना/चांदपुर में एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर के शोरूम में आग लग गई। आग में  लाखों का सामान जल गया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने नगीना विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चांदपुर में भी पांच खोखो में आग लगने से हजारों रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन

 

नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी मुजम्मल अली जैदी व जुनैद अली जैदी पुत्रगण मुदस्सर अली का नगीना बढ़ापुर मार्ग पर क्वालिटी फर्नीचर हाउस के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार तड़के करीब 4 बजे बिजली आने पर शोरूम के सामने से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया।
विज्ञापन



 एलटी लाइन में एचटी लाइन का करंट दौड़ने से आसपास के घरों में शॉर्ट सर्किट से विद्युत उपकरण फूंक गए। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से मुजम्मल अली के फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। शोरूम के चौकीदार नत्थू सिंह ने शोरूम से धुआं उठता देख शोरूम मालिक को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नीचर मालिक मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटा कोशिश कर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने व्यापारी विकास मल्हौत्रा, नवीन माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल  के साथ थाने पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ लापरवाही से हादसा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में 70 डबल बेड, 80 सौफे, 75 ड्रेसिंग टेबल, 100 गद्दे, 40 बक्से, 40 अलमारियां के अतिरिक्त काफी संख्या में  अन्य सामान जलने के बारे में बताया गया है। क्षेत्रीय विधायक मनोज पारस व पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को सहायता करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही तहसीलदार नगीना परमानंद झा को तत्काल मौके पर बुलाया और घटना के प्रपत्र तैयार कर शासन को भेजने की बात कही।


वेल्डिंग सिलेंडर फटा
चांदपुर में अंबेडकर चौक पर तड़के चार बजे शॉर्ट सर्किट होने से यूसुफ के बैटरी, शमशुर कमर व नूर कमर के बाइक रिपेयरिंग, हमीद व अशरफ के खोखो में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से यूसुफ की दुकान में रखा गैस वेल्डिंग सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ फट गया। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed