फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   furniture shop caught fire

फर्नीचर की दुकान में आग लगी

Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
furniture shop caught fire
नजीबाबाद में फर्नीचर प्रतिष्ठान पर लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
फर्नीचर की दुकान में आग लगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। फर्नीचर की दुकान में बुधवार देर रात आग लगने से लाखों रुपये का लकड़ी का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने में नजीबाबाद, नगीना और बिजनौर के अग्निशमन दल को चार घंटे से अधिक का समय लगा।

नगर के मोहल्ला मुगलूशाह-अजमल खां रोड पर स्थित रॉयल फर्नीचर दुकान पर बुधवार देर रात आग लग गई। करीब दो बजे पड़ोसियों ने लपटें उठतीं देख दुकान मालिक अनीसुर्रहमान और अग्निशमन दल को जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन जत्था घटनास्थल पर पहुंच गया। नगीना और बिजनौर से भी अग्निशमन की गाड़ियां मंगाई गईं। वहीं सीओ गजेंद्र पाल सिंह, एसआई एसके नागर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का फर्नीचर और मशीनें जल गईं। दुकान मालिक अनीसुर्रहमान ने रंजीशन आग लगाए जाने के शक की तहरीर पुलिस को सौंपी है।

नजीबाबाद में फर्नीचर प्रतिष्ठान पर लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी।

नजीबाबाद में फर्नीचर प्रतिष्ठान पर लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मचारी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed