{"_id":"62717bc34e228a32ce71135a","slug":"funeral-of-mother-and-daughter-of-fire-victims-nazibabad-news-mrt5871089126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड का शिकार मां-बेटी का बैराजघाट पर अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड का शिकार मां-बेटी का बैराजघाट पर अंतिम संस्कार
विज्ञापन
अग्निकांड की शिकार मां-बेटी का अंतिम संस्कार
नजीबाबाद। आदर्शनगर अग्निकांड में मासूम वासी और उसकी मां मिताक्षी का अंतिम संस्कार बैराजघाट पर किया गया। मिताक्षी के ससुर व सास की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
आदर्श नगर की गली बी-6 में किराना कारोबारी आशीष अग्रवाल के मकान में सोमवार की रात आग लगने से आशीष सहित छह सदस्य अग्निकांड की चपेट में आये थे। आशीष की चार माह की पुत्री वासी और पत्नी मिताक्षी की मौत हो गई थी। मिताक्षी व उसकी मासूम वासी का पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को बैराजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मिताक्षी के पति आशीष अग्रवाल को नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पताल से बैराज ले जाकर पत्नी व पुत्री का अंतिम संस्कार कराया गया। आशीष के पिता सुभाष अग्रवाल और माता सुधा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आशीष की पांच वर्षीय पुत्री अंविशा ठीक है। मकान में दीपक से आग लगने के बाद पैट्रोलियम पदार्थ में आग लग गई थी। परिवार के छह सदस्यों के आग में झुलसने और दो की मौत होने से क्षेत्र में मातम है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अग्निकांड के कारण की जांच की जा रही है। आशीष अग्रवाल ने दीपक से कपड़ों, गैस आदि में आग लगने से आग के विकराल होने की बात कही।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्रवासी दबी जबान में आशीष के मकान में पेट्रोलियम पदार्थ रखे होने से भीषण अग्निकांड होने की बात कर रहे हैं। पुलिस व अग्निशमन विभाग इस बात की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटा है कि आग गैस व तेल के कारोबार का परिणाम है या अन्य कारणों से लगी है।