फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fulsnda arrested gang robbed the Interstate

फुलसंदा से अंतरराज्यीय लूट गैंग दबोचा

Fri, 22 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 22 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fulsnda arrested gang robbed the Interstate
बिजनौर में क्राइम  ब्रांच व पुलिस ने नहटौर व कोतवाली देहात में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गैंग के  सात बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए गैंग के पास से लूटे गए तीन लाख 28 हजार रुपये, चोरी की चार कार , दो बाइक बरामद की गई है। गैंग दिल्ली में भी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

 एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक सात जनवरी को नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने मूंगफली व्यापारी दीपक व मुंशी वीरेंद्र पर तमंचों की बटों से हमला करके पांच लाख रुपये  लूट लिए। 11 जनवरी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोतवाली देहात के गांव शहबाजपुर में क्रेशर मालिक  इसरार व  उनके पुत्र नवेद से क्रेशर में धावा बोलकर साढ़े तीन लाख रुपये लूटे थे। क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम इस खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन


 क्राइम ब्रांच की टीम ने  बृहस्पतिवार को नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा के जंगल में चांदपुर क्षेत्र के गांवशेखपूरा निवासी राजू वाल्मीकि , चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी सुल्तान व मुनव्वर, चांदपुर के मोहल्ला काजीसराय निवासी शादाब, नहटौर के मोहल्ला शुमाली शेख निवासी मौलाना वहीदुद्दीन, गाजियाबाद के मसूरी थाने के डासना निवासी इरफान उर्फ इकराम और मुखर्जी पार्क तिलकनगर दिल्ली निवासी सुमित अरोड़ा को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़े गए गैंग के पास से दो बाइक, चोरी की चार कार, तीन तमंचे, तीन लाख 28 हजार रुपये बरामद किए हैं। गैंग का सरगना राजू है। उस पर दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर समेत लूट व डकैती के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। राजू दिल्ली की तिहाड़ जेल से छूटकर पिछले दिनों आया है। जेल से बाहर आते ही उसे लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।



 नहटौर में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए गैंग ने मुजफ्फरनगर से बाइक चोरी की थी। नहटौर व कोतवाली देहात की दोनों वारदातों को करने की रैकी नहटौर निवासी सद्दाम ने की थी। सद्दाम फरार है। कार दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद से चोरी की गई। गैंग ने दिल्ली में सक्रिय था। दिल्ली में भी गैंग ने कई  और घटनाओं को अंजाम दिया है। गैंग ने और क्या वारदात कीं, यह पुलिस खंगालने में जुटी है। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाले क्राइम ब्रांच की टीम  में शामिल दरोगा नरेश त्यागी, अमरनाथ वर्मा, समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed